Bank Holiday: शनिवार को बकरीद के दिन इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों नहीं दी छुट्टी

Bank Holiday: 7 जून 2025 को शनिवार है और इस दिन पूरे देश में बकरीद (इद-उल-जुहा) का पर्व मनाया जाएगा। आमतौर पर बकरीद के दिन बैंकों में छुट्टी होती है, लेकिन इस बार कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: 7 जून 2025 को शनिवार है और इस दिन पूरे देश में बकरीद (इद-उल-जुहा) का पर्व मनाया जाएगा।

Bank Holiday: 7 जून 2025 को शनिवार है और इस दिन पूरे देश में बकरीद (इद-उल-जुहा) का त्योहार मनाया जा रहा है। आमतौर पर बकरीद के दिन बैंकों में छुट्टी होती है, लेकिन इस बार कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं। 7 जून को बकरीद के दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन कई राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप अपने राज्य में छुट्टी के स्टेटस को चेक करके ही बैंक जाए।

क्या 7 जून को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे?

नहीं, 7 जून को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे। बकरीद एक क्षेत्रीय त्योहार की केटेगरी में आता है, इसलिए अलग-अलग राज्यों में इसकी छुट्टी की स्थिति भी अलग होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक बकरीद के मौके पर केवल उन्हीं राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जहां इसे राजकीय अवकाश के तौर में मान्यता दी गई है।


इन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

बैंक गुजरात, केरल, असम और सिक्कीम में खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। बाकि, राज्यों में बकरीद के कारण बैंक बंद रहेंगे।7 जून को पहला शनिवार है, और आमतौर पर पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। लेकिन अगर किसी राज्य में बकरीद की छुट्टी घोषित है, तो वहां बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

यदि आप इन राज्यों में रहते हैं, तो 7 जून को बैंक जाकर अपना जरूरी काम नहीं निपटा पाएंगे क्योंकि यहां बैंक बंद है। इस गिनती में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात, सिक्किम, यूपी, दिल्ली, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा शामिल है। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की बैंक ब्रांच से एक बार जरूर वैरिफाई कर लें।

जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

पब्लिक हॉलिडे लिस्ट

6 जून (शुक्रवार): ईद-उल-अधा (बकरीद) – देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

7 जून (शनिवार): बकरी ईद (इद-उल-जुहा) – अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

11 जून (बुधवार): संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा – सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।

27 जून (शुक्रवार): रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा) – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद।

30 जून (सोमवार): रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद।

वीकेंड की छुट्टियां (पूरे देश में लागू)

8 जून (रविवार)

14 जून (शनिवार – दूसरा शनिवार)

15 जून (रविवार)

22 जून (रविवार)

28 जून (शनिवार – चौथा शनिवार)

29 जून (रविवार)

डिजिटल बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू

इन छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, UPI, वॉलेट और ATM जैसी डिजिटल सर्विस पहले की तरह काम करेंगी। यानी आप पैसों का ट्रांजेक्शन ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, खाता खुलवाना है या अन्य किसी काम के लिए ब्रांच जाना है, तो कोशिश करें कि यह काम आप छुट्टियों से पहले निपटा लें। साथ ही अपने एरिया की बैंक ब्रांच से संपर्क कर सही और अपडेटेड छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें।

RBI ने जारी की जून 2025 की छुट्टियों की लिस्ट

जून 2025 6 7 11 27 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

क्यों बंद रहेंगे जून 2025 में बैंक

छुट्टियों का कारण दिन
ईद-उल-अज़हा (बकरीद) 6
बकरीद (ईद-उल-जुहा) 7
संत गुरु कबीर जयंती/सागा दावा 11
रथयात्रा/कांग (रथयात्रा) 27
रेमना नी 30

 Gold Loan new rule: गोल्ड लोन ग्राहकों की चिंता खत्म हुई, यहां समझें पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।