Bank Holiday: 7 जून 2025 को शनिवार है और इस दिन पूरे देश में बकरीद (इद-उल-जुहा) का त्योहार मनाया जा रहा है। आमतौर पर बकरीद के दिन बैंकों में छुट्टी होती है, लेकिन इस बार कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं। 7 जून को बकरीद के दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन कई राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप अपने राज्य में छुट्टी के स्टेटस को चेक करके ही बैंक जाए।
