Credit Cards

Bank Holiday: शुक्रवार 15 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI ने किन राज्यों में बंद कर रखी हैं बैंक ब्रांच

Bank Holiday: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार इस दिन मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू..

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस दिन मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी।

गुरु नानक जयंती का महत्व

गुरु नानक जयंती, जिसे गुरु नानक प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है, सिख धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु, गुरु नानक की जयंती के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है और सिख समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण है।


अन्य बैंक छुट्टियां (नवंबर 2024)

18 नवंबर: कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर: मेघालय में सेंगे कुट्सनेम त्योहार पर बैंक अवकाश रहेगा।

नवंबर में अन्य छुट्टियों के साथ, बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। ग्राहक अपनी बैंकिंग सेवाओं के लिए इन तारीखों में में रखकर योजना बनाएं।

देश के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में बैंक बंद।

17 नवंबर (रविवार): हॉलिडे।

18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के लिए बैंक बंद।

23 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार और मेघालय में सेनकुट स्नेई महोत्सव।

24 नवंबर (रविवार): देशभर में बैंक बंद।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2024 1 2 7 8 12 15 18 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों की लिस्ट दिन
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्‍नड़ राज्‍योत्‍सव/गोवर्धन पूजा 1
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत् नव वर्ष दिवस 2
सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्घ्य) 7
सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्घ्य)/वांगला महोत्सव 8
ईगास-बग्वाल 12
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 15
कनकदास जयंती 18
सेंग कुत्सनेम 23

Share Market Holiday: कल शुक्रवार 15 नवंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार! NSE-BSE में नहीं होगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।