Bank Holiday: बुधवार को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। देश के सभी राज्यों में बुधवार 2 अक्टूबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक कल बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार है। इस दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
बुधवार को बंद रहेंगे बैंक
गांधी जयंती एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसमें महात्मा गांधी के योगदान को याद किया जाता है। अक्टूबर में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर 2024 में भारत में बैंकों के कामकाज पर भारी असर पड़ेगा क्योंकि इस महीने 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक नेशनल और लोकल छुट्टियों के कारण बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंकिंग जरूरतों को पहले से निपटाने की सलाह दी जा रही है ताकि कामकाज में रुकावट से बचा जा सके।
अक्टूबर 2024 के बैंक अवकाश
1 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती / महालय अमावस्या
3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
10 अक्टूबर: महा सप्तमी / दुर्गा पूजा / दशहरा
11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी / आयुध पूजा / महा नवमी
12 अक्टूबर: विजयदशमी / दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक)
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती / काती बिहू
20 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
26 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में अधिग्रहण दिवस / चौथा शनिवार
27 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली) / काली पूजा / सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / नरक चतुर्दशी
RBI की छुट्टियों की लिस्ट