Bank Holiday: कल शुक्रवार को यहां बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी 23 अक्टूबर की छुट्टी

आरबीआई हर राज्य और इलाके के त्याहारों को ध्यान में रख छुट्टियों की लिस्ट तैयार करता है। इसका पालन सभी बैंकों को करना पड़ता है। इसमें सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, विदेशी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सभी शामिल हैं

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 12:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा बैंकों के एटीएम भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

बैंकों को आरबीआई के नियम के तहत छुट्टियों का ऐलान करना जरूरी है। केंद्रीय बैंक हर राज्य और इलाके के त्याहारों को ध्यान में रख छुट्टियों की लिस्ट तैयार करता है। इसका पालन सभी बैंकों को करना पड़ता है। इसमें सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, विदेशी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सभी शामिल हैं।

विजय दशमी और दुर्गा पूजा की तीन दिन की छुट्टी

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में 23 अक्तूबर यानी शुक्रवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि राज्य में सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक सहित सभी बैंकों की शाखाएं शुक्रवार को बंद रहेंगी। दरअसल सिक्किम में लगातार तीन दिन बैंकों में छुट्टी है। 21 अक्तूबर को राज्य में बैंकों में विजय दशमी की छुट्टी थी। 22 और 23 अक्तूबर को दुर्गापूजा की छुट्टी है।


24 अक्टूबर यानी चौथे शुक्रवार को भी बैंक बंद रहेंगे

24 अक्तूबर को शनिवार है। यह महीने का चौथा शनिवार है। आरबीआई के नियम के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंकों की शाखाओं में छुट्टी होती है। इसका मतलब है कि सिक्किम में 21 अक्तूबर से लेकर 25 अक्तूबर को सभी बैंक बंद रहेंगे। 25 अक्तूबर को बैंक रविवार की वजह से बंद रहेंगे।

देशभर में 24 और 25 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे

आरबीआई के नियम के मुताबिक, बैंक की शाखाएं महीने के हर रविवार को बंद रहती हैं। इसके अलावा हर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की शाखाओं में छुट्टी होती है। पहले और तीसरे शनिवार को बैंक की शाखाओं में सामान्य कामकाज होता है। यह नियम सरकारी, प्राइवेट सहित सभी तरह के बैंकों पर लागू होता है।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की 19 से 21 तक छुट्टी

दुर्गा पूजा की सबसे ज्यादा छुट्टी देश के उत्तरपूर्वी राज्यों में होती है। पश्चिम बंगाल में भी इस मौके पर तीन दिन की छुट्टी थी। दुर्गा पूजा इस राज्य का बड़ा त्योहार है। इसलिए बैंकों में भी इस दौरान लंबी छुट्टी होती है। इस साल कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल में 19 से लेकर 21 अक्तूबर तक छुट्टी थी।

इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, एटीएम भी खुले रहेंगे

छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा बैंकों के एटीएम भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। ग्राहक जरूरी बैंकिंग कामकाज के लिए इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब ज्यादातर बैंकों ने अपनी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।