Bank Holiday: अगले 15 दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए RBI की ये पूरी लिस्ट

Bank Holidays Alert: त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही अक्टूबर के दूसरे हाफ में बैंकों में कई दिनों तक काम काज नहीं होने वाला है। दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक 10 दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की RBI की ये लिस्ट जरूर देख लें

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 5:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
घर से निकलने से पहले छुट्टियों की RBI की ये लिस्ट जरूर देख लें

Bank Holiday October: अगर अक्टूबर के बचे हुए दिनों में बैंक से जुड़ा आपका कोई भी जरूरी काम अटका है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े यानी 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं।

दुर्गा पूजा, विजयादशमी, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहारों के चलते विभिन्न राज्यों में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। आइए आपको बताते हैं कि अगले 15 दिनों में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि आप अपनी ब्रांच जाने का प्लान पहले से बना सकें।

15 से 30 अक्टूबर 2026: बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट


17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी- केवल अगरतला में बैंक बंद (नोट: बाकी भारत के लिए यह महीने का तीसरा शनिवार है और बैंक खुले रहेंगे)

18 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद

19 अक्टूबर (सोमवार): महा नवमी / आयुध पूजा- अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग।

20 अक्टूबर (मंगलवार): विजया दशमी / दशहरा- लगभग पूरे देश में (गंगटोक और इम्फाल को छोड़कर)।

21 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा / विजया दशमी- अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम।

22–23 अक्टूबर (गुरुवार – शुक्रवार): दुर्गा पूजा / दसैन- केवल गंगटोक (सिक्किम)।

24 अक्टूबर (शनिवार): चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।

25 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश / लक्ष्मी पूजा- पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश (ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा का विशेष अवकाश)।

26 अक्टूबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा / एसेशन डे / वाल्मीकि जयंती- अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर।

29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ- केवल शिमला में स्थानीय अवकाश।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

त्योहारी सीजन के इन दिनों में लगातार छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। वैसे राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। इसलिए, कैश निकालने या पैसों के लेन-देन से जुड़े जरूरी काम डिजिटल माध्यम से आसानी से निपटाए जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।