Bank Holidays December 2025: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday December 2025: दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है। साल के अंत में बैंक त्योहारों और वीकली हॉलिडे के कारण कुल 18 दिन बंद रहने वाले हैं। इसमें 6 दिन सभी राज्यों में वीकली ऑफ के कारण बंद होंगे

अपडेटेड Nov 22, 2025 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday December 2025: दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है। साल के अंत में बैंक त्योहारों और वीकली हॉलिडे के कारण कुल 18 दिन बंद रहने वाले हैं। इसमें 6 दिन सभी राज्यों में वीकली ऑफ के कारण बंद होंगे। बाकी सभी दिन अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। दिसंबर 2025 में क्रिसमस के अलावा कई कई राज्यों के लोकल त्योहार के कारण बैंक बंद है।

अगर आप दिसंबर में चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, नया खाता खोलना, लोन पेपरवर्क या कोई भी बैंक से जुड़ा जरूरी काम करने वाले हैं, तो पहले से छुट्टियों की लिस्ट देख लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आप अपने काम आसानी से बिना किसी परेशानी के प्लान कर पाएंगे।

दिसंबर 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद? पूरी लिस्ट


1 दिसंबर, सोमवार – इंडिजिनस फेथ डे (अरुणाचल प्रदेश)

राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े इस त्योहार पर बैंक बंद रहेंगे।

3 दिसंबर, बुधवार – सेंट फ्रांसिस जेवियर का त्योहार (गोवा)

गोवा में बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक उत्सव में शामिल होते हैं।

12 दिसंबर, शुक्रवार – पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस (मेघालय)

मेघालय में ऐतिहासिक शख्सियत की याद में छुट्टी रहेगी।।

18 दिसंबर, गुरुवार – गुरु घासीदास जयंती (छत्तीसगढ़), यू सोसो थम की पुण्यतिथि (मेघालय)

19 दिसंबर, शुक्रवार – गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)

1961 में गोवा की मुक्ति की स्मृति में यह छुट्टी रहेगी।

24 दिसंबर, बुधवार – क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम)

त्योहार की तैयारियों के चलते बैंक कई जगह बंद रहते हैं।

25 दिसंबर, गुरुवार – क्रिसमस (अधिकांश राज्यों में छुट्टी रहेगी।)

यह पूरे भारत में सबसे बड़े त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, यूपी, बिहार, राजस्थान तमाम राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर, शुक्रवार – क्रिसमस सेलिब्रेशन (मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना)

26 दिसंबर – शहीद उधम सिंह जयंती (हरियाणा)

27 दिसंबर, शनिवार – गुरु गोबिंद सिंह जयंती (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश)

30 दिसंबर – यू कियांग नांगबाह दिवस (मेघालय), तामु लोसर (सिक्किम)

31 दिसंबर, बुधवार – नया साल (मिजोरम, मणिपुर)

नए साल के स्वागत के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक हॉलिडे

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

 

छुट्टी का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।