Bank Holiday: बकरीद पर 27 या 28 मई कब बंद रहेंगे बैंक? छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ा

Bank Holiday: बकरीद यानी Eid al-Adha की बैंक छुट्टी को लेकर इस बार लोगों में काफी कन्फ्यूजन है। कई राज्यों में बैंक 27 मई को बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर 28 मई को छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें

अपडेटेड May 26, 2026 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: बकरीद यानी Eid al-Adha की बैंक छुट्टी को लेकर इस बार लोगों में काफी कन्फ्यूजन है।

Bank Holiday: बकरीद यानी Eid al-Adha की बैंक छुट्टी को लेकर इस बार लोगों में काफी कन्फ्यूजन है। कई राज्यों में बैंक 27 मई को बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर 28 मई को छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

केंद्र सरकार ने पहले 27 मई को छुट्टी घोषित की थी, लेकिन बाद में दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी दफ्तरों के लिए छुट्टी 28 मई कर दी गई। इसके बाद तेलंगाना सरकार ने भी बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई कर दी।

27 मई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक


27 मई 2026 को त्रिपुरा, गुजरात, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

28 मई को यहां रहेगी बैंक छुट्टी

28 मई 2026 को मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गोवा, मेघालय और बिहार में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

क्यों अलग-अलग दिन बंद हैं बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार बकरीद पर बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस त्योहार की तारीख चांद दिखने पर तय होती है। इसी वजह से अलग-अलग राज्यों में छुट्टी की तारीख बदल सकती है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। हालांकि छुट्टी के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका! यूनियनों की मांगें मानने के मूड में नहीं सरकार, जानें क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।