Bank Holiday Eid 2023: क्या 22 अप्रैल को ईद के मौके पर बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday Eid 2023: ईद-उल-फितर के मौके पर भारत में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक शनिवार 22 अगस्त को बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंकों के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक इस साल ईद-उल-फितर (Eid-Ul-Fitr) चौथे शनिवार को पड़ा है। चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद होते हैं

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 12:12 PM
Bank Holiday Eid 2023: ईद-उल-फितर के मौके पर भारत में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक शनिवार 22 अगस्त को बंद रहेंगे।

Bank Holiday Eid 2023: ईद-उल-फितर के मौके पर भारत में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक शनिवार 22 अप्रैल को बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंकों के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक इस साल ईद-उल-फितर (Eid-Ul-Fitr) चौथे शनिवार को पड़ा है। चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद होते हैं। हालांकि, बैंक चौथे शनिवार के दिन ईद-उल-फितर के कारण भी बंद रहेंगे लेकिन कुछ शहरों में ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा के कारण कल शुक्रवार 21 अप्रैल को भी छुट्टी रहने वाली है। भारत में बैंक छुट्टियां दो केटेगरी नेशनल हॉलिडे और सरकारी छुट्टियों में बांटी गई है।

इन शहरों में कल 21 अप्रैल और 22 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार भारत में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक 21 अप्रैल शुक्रवार को ईद-उल-फितर या रमजान ईद/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा के लिए बंद रहेंगे। साथ ही 22 अप्रैल शनिवार को ईद-उल-फितर या रमजान ईद के लिए भी बंद रहेंगे। हालांकि, अगरतला, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, और तिरुवनंतपुरम सहित कुछ जगहों पर 21 अप्रैल को छुट्टी होगी। जबकि, अन्य शहर जैसे बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और श्रीनगर 21 अप्रैल और 22 अप्रैल दोनों दिन बंद रहेंगे। छुट्टी के लिए ग्राहक अपनी लोकल बैंक ब्रांच से भी पता कर सकते हैं।


ये हैं बैंक छुट्टियों की केटेगरी

राष्ट्रीय अवकाश जिसे गैजेट्ड हॉलिडे भी कहा जाता है। इसमें तीन दिन गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और महात्मा गांधी जयंती शामिल हैं। इन दिनों बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहते हैं। सरकारी छुट्टियों को फिर दो केटेगरी राज्य सरकार की बैंक छुट्टी और केंद्र सरकार की बैंक छुट्टी की केटेगरी में बांटा गया है। केंद्र सरकार के बैंक अवकाश पूरे देश में मनाए जाते हैं, जबकि राज्य सरकार के बैंक अवकाश सिर्फ उसी राज्य में मनाए जाते हैं। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र दिवस के लिए सिर्फ महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। गोवा मुक्ति दिवस के दिन सिर्फ गोवा में ही बैंक बंद रहेंगे। वहीं, हरियाणा दिवस के दिन हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे।

इन दिनों भी बंद रहते है बैंक

नेशनल हॉलिडे और सरकारी छुट्टियों के अलावा भारत में बैंक हर एक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, अगर किसी महीने में 5 शनिवार होते हैं तो पांचवें शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज होता है। पहले बैंकों में हर शनिवार के दिन आधे दिन काम किया जाता था।

Wipro ने फ्रेशर्स को दिया तगड़ा झटका, पैकेज 46% कम होने के बाद अब जॉब पर भी लटकी तलवार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।