Get App

Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 18 अप्रैल की छु्ट्टी

Bank Holiday Friday 18 April 2025: शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 18 अप्रैल को बैंक देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यानी, बैंक जाकर निपटाने वाले काम ग्राहकों को गुरुवार को ही ब्रांच जाकर निपटाना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 5:51 PM
Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 18 अप्रैल की छु्ट्टी
Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक।

Bank Holiday Friday 18 April 2025: शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 18 अप्रैल को बैंक देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यानी, बैंक जाकर निपटाने वाले काम ग्राहकों को गुरुवार को ही ब्रांच जाकर निपटाना होगा। यहां जानिये RBI ने शुक्रवार 18 अप्रैल को छुट्टी क्यों दी है।

शुक्रवार 18 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार 18 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक गुड फ्राइडे के कारण बंद रहने वाले हैं। गुड फ्राइडे के दिन देश के ज्यादातर बैंकों में छुट्टी रहती है। यह ईसाई धर्म का एक अहम त्यौहार है, जो यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार यह दिन पब्लिक हॉलिडे है। इस कारण सभी प्राइवेट, सरकारी और सहकारी बैंक बंद होते हैं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें