Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday Alert: कल शुक्रवार, 27 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? RBI के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, कल एक राज्य के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। जानिए आपके शहर के बैंकों का हाल

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कल देश के एक राज्य में सभी बैंकों का कामकाज बंद रहने वाला है

Bank Holiday: अगर आपको कल शुक्रवार, 27 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो ये खबर आपके लिए ही है। RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, कल देश के एक राज्य में सभी बैंकों का कामकाज बंद रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं कल कहा रहेंगे बैंक बंद और कहा होगा रेगुलर कामकाज।

27 नवंबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?

कल शुक्रवार 27 नवंबर को कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanti) के अवसर पर सिर्फ कर्नाटक (बेंगलुरु सहित) में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में इस छुट्टी के साथ चौथे शनिवार (28 नवंबर) और रविवार (29 नवंबर) के चलते लगातार तीन दिन का वीकेंड भी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और अन्य प्रमुख राज्यों में कल नियमित बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।


दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगर आपको ब्रांच जाकर चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनवाने या केवाईसी से जुड़े काम निपटाने हैं, तो दिसंबर की छुट्टियों को ध्यान में रखकर योजना बना लें:

क्रिसमस (25 दिसंबर, शुक्रवार): क्रिसमस के मौके पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

सप्ताहंत की छुट्टियां: दिसंबर में रविवार (6, 13, 20, 27 दिसंबर) के अलावा दूसरे शनिवार (12 दिसंबर) और चौथे शनिवार (26 दिसंबर) को बैंक बंद रहेंगे।

राज्य-विशिष्ट छुट्टियां: कुछ राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष तिथियों (जैसे 1 दिसंबर को इंडिजीनस फेथ डे, 3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व आदि) के चलते अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रह सकते हैं।

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे ये काम

छुट्टी के दिनों में भी ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल और वैकल्पिक सेवाएं चालू रहती हैं। UPI और मोबाइल ऐप्स और बैंक मोबाइल ऐप्स के जरिए तुरंत पैसे भेजने व बिल भुगतान की सुविधा जारी रहती है। फंड ट्रांसफर, स्टेटमेंट डाउनलोड और एटीएम से नकदी निकासी चौबीसों घंटे चलती रहती है। NEFT और RTGS माध्यमों से भुगतान की प्रक्रिया उपलब्ध रहती है, हालांकि ब्रांच-आधारित क्लीयरिंग और सेटलमेंट अगले कार्यदिवस पर होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।