Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday on Saturday 2024: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? कल अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है। चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर अपना काम निपटाना है तो आपको आज या अगले हफ्ते सोमवार या मंगलवार को बैंक जाकर काम निपटाना होगा

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday on Saturday 2024: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? कल अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है।

Bank Holiday on Saturday 2024: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? कल अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है। चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर अपना काम निपटाना है तो आपको आज या अगले हफ्ते सोमवार या मंगलवार को बैंक जाकर काम निपटाना होगा। अगले हफ्ते दिवाली वाला हफ्ता शुरू हो जाएगा। तब दिवाली की वजह ज्यादा छुट्टी रहने वाली है। अक्टूबर 2024 में भारत में कई त्योहारों और लोकल हॉलिडे के कारण बैंक 15 दिन बंद रहे हैं।

अक्टूबर में बची बाकी छुट्टियां

26 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में एक्शन डे और चौथा शनिवार, जब बैंक बंद रहेंगे।


27 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

31 अक्टूबर: दीपावली (दीपावली), काली पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और नरक चतुर्दशी।

31 अक्टूबर 2024 को दिवाली के मौके पर ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल में सभी बैंक इस दिन बंद होंगे।

इसके बाद 1 नवंबर 2024 को दीपावली, कुट फेस्टिवल और कर्नाटक राज्योत्सव के कारण त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम, और मणिपुर में भी बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर को दिवाली (बली प्रतिपदा), बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, और विक्रम संवत नववर्ष के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

3 नवंबर को भाई दूज के कारण सभी बैंकों में छुट्टी होगी, साथ ही यह रविवार भी है।

कर्नाटक और महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी, जबकि उत्तराखंड और सिक्किम में 1 से 3 नवंबर तक तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। कुट फेस्टिवल के दौरान कई प्रमुख उत्सव मनाए जाएंगे, जिनमें चावांग कुट, थलफावांग कुट और पवल कुट शामिल हैं।

Gold Price Today: धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, चेक करें शुक्रवार 25 अक्टूबर का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।