Credit Cards

Bank Holiday: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday in March 2025: मार्च मे बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। 14 दिनों की बैंकों की छुट्टी में पांच रविवार, दो शनिवार और त्योहार के कारण होने वाली छुट्टी शामिल है। यानी, बैंक मार्च में त्योहारों के कारण सात दिन बंद रहन वाले हैं। मार्च में होली, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, पारसी नववर्ष आदि शामिल है

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 10:43 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday in March 2025: मार्च मे बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। 14 दिनों की बैंकों की छुट्टी में पांच रविवार, दो शनिवार और त्योहार के कारण होने वाली छुट्टी शामिल है। यानी, बैंक मार्च में त्योहारों के कारण सात दिन बंद रहन वाले हैं। मार्च में होली, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, पारसी नववर्ष आदि शामिल है। कई त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अगर आपका मार्च में बैंक जाने का प्लान है तो पहले इन छुट्टियों को जान लें।

सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे बैंक

बैंक पूरे देश में एक साथ बंद नहीं होते हैं। जिस राज्य की छुट्टी होती है, बैंक सिर्फ उन्हीं राज्यों में बंद होते हैं। यहां मार्च 2025 की प्रमुख छुट्टियों की सूची दी गई हैं।


1 मार्च (शनिवार) – रामकृष्ण जयंती (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम)

13 मार्च (गुरुवार) – छोटी होली, होलिका दहन (संपूर्ण भारत, क्षेत्रीय बैंक अवकाश)

14 मार्च (शुक्रवार) – होली (राष्ट्रीय अवकाश, प्रमुख बैंक अवकाश)

14 मार्च (शुक्रवार) – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र)

20 मार्च (गुरुवार) – पारसी नववर्ष (जमशेदी नवरोज) (महाराष्ट्र, गुजरात)

23 मार्च (रविवार) – जुमात-उल-विदा (जम्मू-कश्मीर, केरल, उत्तर प्रदेश – चांद देखने पर निर्भर)

28 मार्च (शुक्रवार) – उगादी (कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना)

मार्च 2025 7 13 14 15 22 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

 

अवकाश का विवरण दिन
चपचर कुट 7
होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 13
होली (दूसरा दिन) – धुलेटी / धुलन्डी / दोल जतरा 14
होली / याओसांग दूसरा दिन 15
बिहार दिवस 22
शब-इ-कद्र 27
जुमत-उल-विदा 28
रमज़ान – ईद (ईद-उल-फ़ितर) (पहला शव्वाल)/ खुतुब-ए-रमजान 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।