Bank Holiday: नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट

November Month Bank Holiday List: त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद लोग अब अपने रोजाना के कामकाज की तरफ लौटने लगे हैं। अब नवंबर का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने देशभर में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक।

November Month Bank Holiday List: त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद लोग अब अपने रोजाना के कामकाज की तरफ लौटने लगे हैं। अब नवंबर का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने देशभर में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें वीकली छुट्टियां यानी सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी शामिल है। अगर आप किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। ताकि, किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

RBI की गाइडलाइन और अलग-अलग राज्यों की घोषणाओं के मुताबिक, नवंबर में बैंकों की कई छुट्टियां राज्यों के त्योहारों के कारण होंगी। कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ लोकल त्योहारों के कारण होंगी। इसके अलावा हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट


1 नवंबर – कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल

1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव के मौके पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन राज्य के गठन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। वहीं, उत्तराखंड में उसी दिन इगास-बगवाल त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है।

5 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

5 नवंबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, रांची, देहरादून, जम्मू, हैदराबाद सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर – वांगला फेस्टिवल (मेघालय)

मेघालय में गेरो जनजाति का मनाया जाने वाला वांगला फेस्टिवल फसल कटाई का त्योहार है। यह राज्य का पारंपरिक त्योहार है और इसी दिन शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर – कनकदास जयंती

कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। कनकदास एक कवि, संत और समाज सुधारक थे। यह दिन दूसरा शनिवार भी है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर – ल्हाबाब दुचेन (सिक्किम)

सिक्किम में 11 नवंबर को ल्हाबाब दुचेन त्योहार मनाया जाएगा, जो बौद्ध धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन केवल सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

वीकली छुट्टियां

नवंबर के महीने में नियमित छुट्टियों के तहत 2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल सर्विस रहेंगी जारी

इन छुट्टियों के दौरान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस पहले की तरह चालू रहेंगी। यानी आप ट्रांजेक्शन ऑनलाइन कर सकेंगे।

फ्लैट देने में बिल्डर ने की देरी, लेकिन बायर ने भरा जुर्माना, आखिर क्यों RERA ने दोनों पर लगाया फाइन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।