Bank Holiday June 13: बैंक से जुड़े काम पूरे करने के लिए ब्रांच जाने वाले कई ग्राहक अक्सर यह पूछते हैं कि क्या इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद? यह उलझन इसलिए होती है क्योंकि बैंक हर शनिवार को नहीं खुल रहते। वहीं, आज (शनिवार, 13 जून, 2026) भी बैंकों की छुट्टी को लेकर ऐसी ही उलझन हो सकती है। अगर आप भी आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आज बैंक खुले हैं या नहीं?
दरअसल, आज यानी 13 जून 2026 को देशभर के बैंक बंद हैं, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक (जिनमें स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोऑपरेटिव और रीजनल रूरल बैंक भी शामिल हैं) हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, बैंक रविवार और राष्ट्रीय व राज्य-स्तरीय छुट्टियों के दिन भी बंद रहते हैं।
हालांकि, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक की शाखाएं खुली रहती हैं और रेगुलर बैंकिंग सेवाएं देती हैं।
आज डिजिटल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी।
भले ही आज बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT), रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) का इस्तेमाल करके फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही, वे अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट भी खोल सकते हैं। अकाउंट मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट और लोन EMI जैसे पेमेंट भी किए जा सकते हैं। आज इंस्टेंट ट्रांसफर, बिल पेमेंट और दुकानों व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मर्चेंट पेमेंट भी किए जा सकेंगे।
RBI हर साल जारी करता है छुट्टियों का कैलेंडर
बता दें कि RBI हर साल राज्यों के हिसाब से बैंक की छुट्टियों का एक आधिकारिक कैलेंडर जारी करता है। ग्राहकों को इन तारीखों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अपने बैंकिंग कामकाज की सही योजना बना सकें।
जून 2026 में कब-कब बैंक रहेंगे बंद?