Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक! चेक करें RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday Monday 14 July 2025: कल सावन महीने का पहला सोमवार है। सावन के महीने में ज्यादातर लोग सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या सावन के पहले सोमवार दिन बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 7:10 AM
Bank Holiday: सोमवार 14 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday Monday 14 July 2025: कल सावन महीने का पहला सोमवार है। सावन के महीने में ज्यादातर लोग सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या सावन के पहले सोमवार दिन बैंक बंद रहेंगे? यहां आपको बता दें कि सोमवार को बैंक बंद रहेंगे लेकिन सावन के पहला सोमवार इसका कारण नहीं है। सोमवार 14 जुलाई को देश के एक राज्य में बैंक बंद रहन वाले हैं। यहां जानिये कारण।

सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक?

सावन महीने के पहले सोमवार 14 जुलाई 2025 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? इसे लेकर ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है। यहां आपको बता दें कि RBI की लिस्ट के मुताबिक सोमवार 14 जुलाई की छुट्टी है। ये छुट्टी सिर्फ मेघालय राज्य में है। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। मेघालय में बैंक बेह देन्खलाम त्योहार के कारण बंद रहेंगे। बेह देन्खलाम त्योहार मेघालय राज्य के जयंतिया समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक पारंपरिक और धार्मिक पर्व है, जिसका अर्थ होता है बीमारी और बुराई को भगाने का त्योहार।


जुलाई 2025 में बैंक कब-कहां बंद रहेंगे

14 जुलाई (सोमवार) – मेघालय: बेह देन्खलाम त्योहार पर बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई (बुधवार) – उत्तराखंड: हरेला पर्व के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

17 जुलाई (गुरुवार) – मेघालय: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।

19 जुलाई (शनिवार) – त्रिपुरा: केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 जुलाई (सोमवार) – सिक्किम: द्रुक्पा छे-जी त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड की छुट्टियों की पूरी लिस्ट – ये छुट्टियों सभी बैंकों में पूरे देश में लागू होती हैं।

12 जुलाई - दूसरा शनिवार

13 जुलाई (रविवार)

20 जुलाई (रविवार)

26 जुलाई - शनिवार – चौथा शनिवार

27 जुलाई (रविवार)

जुलाई 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

पब्लिक हॉलिडे लिस्ट

RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

जुलाई 2025 3 5 14 16 17 19 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण दिन
खार्ची पूजा 3
गुरु हरगोबिन्द जी का जन्मदिवस 5
बेह डेइंख्लम 14
हरेला 16
वू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि 17
केर पूजा 19
द्रुकपा त्शे-ज़ि 28

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।