Credit Cards

Bank Holiday: आज से लगातार 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, इन राज्यों में इतने दिन ब्रांच रहेंगी बंद

Bank Holiday Festival: नवारात्रि और त्योहारों के कारण देश में लगातार 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर शुरू होने वाला है। देश में फिलहाल नवरात्रि का त्योहार सभी मना रहे हैं

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: लगातार 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday Festival: नवारात्रि और त्योहारों के कारण देश में लगातार 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर शुरू होने वाला है। देश में फिलहाल नवरात्रि का त्योहार सभी मना रहे हैं। नवरात्रि और अगले महीने त्योहारों के कारण बैंक अब लगातार 10 दिनों के लिए बंद है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दिन है। सितंबर-अक्टूबर में 2025 त्योहारों का महीना है। इनमें दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। ऐसे में कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट भी जारी कर दी है। हालांकि, इन छुट्टियों का असर सिर्फ फिजिकल ब्रांचों पर होगा। ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग पहले की तरह कर पाएंगे।

सितंबर महीने में छुट्टियां

29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी या दुर्गा पूजा।


30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।

वीकली छुट्टियां

27 सितंबर (चौथा शनिवार)

28 सितंबर (रविवार)

5 अक्टूबर (रविवार)

1 अक्टूबर 2025

इस दिन विजयदशमी (दशहरा), आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में लागू होगी।

2 अक्टूबर 2025

महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दिन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।

3 और 4 अक्टूबर 2025

सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण इन दोनों दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

6 अक्टूबर 2025

त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर 2025

कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। यहां महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। कुल मिलाकर अक्टूबर में कई राज्यवार छुट्टियां रहेंगी। ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें ताकि त्योहारों के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।

छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2025 3 4 5 6 12 22 23 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी के कारण दिन
करमा पूजा 3
पहला ओणम 4
ईद–ए-मिलाद/ईद–ए-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन) (बारा वफ़ात)/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ 5
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा 6
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 12
नवरात्रा स्थापना 22
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस 23
महा सप्तमी/दुर्गा पूजा 29
महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा 30

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।