Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये क्या कहती है RBI की लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप कल शनिवार 8 नवंबर को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि ब्रांच खुली होंगी या नहीं। कल नवंबर महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद होते हैं

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल शनिवार 8 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अगर आप कल शनिवार 8 नवंबर को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि ब्रांच खुली होंगी या नहीं। कल नवंबर महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद होते हैं। हालांकि, कल बैंक कनकदास जयंती के कारण भी बंद रहने वाले हैं। बैंक ग्राहकों को बता दें कि इस हफ्ते के बाद ब्रांच अब त्योहार के कारण किसी भी दिन बंद नहीं हैं।

शनिवार 8 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

शनिवार 8 नवंबर को बैंक दूसरा शनिवार होने के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे। अब बैंक लगातार 2 दिन बंद रहेंगे। इस हफ्ते के बाद अब बैंक त्योहार की वजह से किसी भी राज्य मे बंद नहीं होंगे। RBI की लिस्ट के मुताबिक बैंक 5 से 9 नवंबर तक कि लिए बंद थे। हालांकि, सभी राज्यों में बैंक एक साथ बंद नहीं थे।


8 नवंबर को है कनकदास जयंती

कर्नाटक में बैंक 8 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण भी बंद हैं। कनकदास जयंती हर साल महान संत, कवि और समाज सुधारक कनकदास जी की स्मृति में मनाई जाती है। उनका जन्म 16वीं शताब्दी में कर्नाटक के एक गरीब परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी भक्ति, सादगी और सच्चे कर्म से समाज को समानता और प्रेम का संदेश दिया। वे भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे और भक्ति आंदोलन के प्रमुख कवियों में से एक माने जाते हैं।

 

8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद होंगे। हालांकि, कल कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण भी बैंक बंद हैं।

9 नवंबर (रविवार): रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

अब नवंबर में वीकली ऑफ पर बंद रहेंगे बैंक 

इसके अलावा नवंबर के बाकी रविवारों यानी 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को बंद है। इसके अलावा दूसरे शनिवार 7 नवंबरऔर चौथे शनिवार 22 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही प्लान बनाएं।

नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2025 1 5 6 7 8
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण दिन
कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल 1
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 5
नोंगक्रेम डांस/बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 6
वांगला फेस्टिवल 7
कनकदास जयंती 8

8th Pay Commission में महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो! साल 2027 में आएगा नया सैलरी स्ट्रक्चर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।