Bank Holiday: आज गुरुवार 19 मार्च को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देख लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: आज यानी 19 मार्च 2026 को भी कई शहरों में बैंक की छुट्टी है। गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष और नवरात्र के पहले दिन के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इनमें मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, पणजी, इंफाल, जम्मू और श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल 19 मार्च को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: आज यानी 19 मार्च 2026 को भी कई शहरों में बैंक की छुट्टी है। गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष और नवरात्र के पहले दिन के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इनमें मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, पणजी, इंफाल, जम्मू और श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं। मार्च महीने में त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग दिनों पर बंद रह रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक साथ नहीं होते, इसलिए कुछ जगहों पर बैंक बंद रहते हैं तो बाकी शहरों में काम सामान्य चलता रहता है।

आज गुरुवार 19 मार्च को इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

ये सभी त्योहार नए साल और नई शुरुआत का प्रतीक माने जाते हैं। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, दक्षिण भारत में उगादी और तेलुगु नववर्ष, जबकि उत्तर भारत में इसी दिन से नवरात्रि की शुरुआत होती है। लोग इस दिन घर सजाते हैं, पूजा करते हैं और नए काम की शुरुआत करते हैं।


डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सर्विस सामान्य रूप से चलती रहेंगी। हालांकि चेक क्लियरिंग, कैश जमा या निकासी जैसे काम उस दिन नहीं हो पाएंगे।

आगे भी कई दिन बंद रहेंगे बैंक

20 मार्च: ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना समेत कई शहरों में छुट्टी

21 मार्च: रमजान ईद / सरहुल – अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, पटना, रांची आदि में बैंक बंद

22 मार्च: रविवार – पूरे देश में बैंक बंद

26 मार्च: राम नवमी – कई राज्यों में अवकाश

27 मार्च: राम नवमी (चैते दशैं) – कुछ शहरों में छुट्टी

31 मार्च: महावीर जयंती – कई बड़े शहरों में बैंक बंद

ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। इससे आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सकता है और काम आसानी से प्लान किया जा सकता है।

RBI हॉलिडे लिस्ट

मार्च 2026 2 3 4 13 17 19 20 21 26 27 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नई
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

मार्च में छुट्टी का कारण तारीख
होलिका दहन 2 मार्च
होली (दूसरा दिन)/दोल जतरा/धुलन्डी/होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 3 मार्च
होली/होली दूसरा दिन – धुलेती/याओसांग दूसरा दिन 4 मार्च
चपचार कुट 13 मार्च
शब-इ-कद्र 17 मार्च
गुढी पाडवा/उगादि त्योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/प्रथम नवरात्र 19 मार्च
ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा 20 मार्च
रमझान ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान/सरहुल 21 मार्च
श्री राम नवमी 26 मार्च
श्री राम नवमी (चैते दसैन) 27 मार्च
महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती 31 मार्च

Stock Markets: क्या यह सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका है या अभी निवेश करना रिस्की है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।