Bank Holiday: गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक? क्या 14 नवंबर बाल दिवस की RBI देगा छुट्टी

Bank Holiday: क्या गुरुवार 14 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे? गुरुवार को बाल दिवस है। ऐसे में सभी को कन्फ्यूजन है कि 14 नवंबर को बैंक खुलेंगे या नहीं? बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 6:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: क्या गुरुवार 14 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे? गुरुवार को बाल दिवस है।

Bank Holiday: क्या गुरुवार 14 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे? गुरुवार को बाल दिवस है। ऐसे में सभी को कन्फ्यूजन है कि 14 नवंबर को बैंक खुलेंगे या नहीं? बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। तो क्या RBI गुरुवार की छुट्टी देगा। जानें क्या कहती है RBI की लिस्ट..

क्या 14 नवंबर 2024 को बाल दिवस पर बैंक बंद रहेंगे?

बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। यह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार बाल दिवस पर किसी भी राज्य में बैंक की छुट्टी नहीं होती। 14 नवंबर 2024 को बाल दिवस पर बैंकों में कोई छुट्टी नहीं होगी।


अन्य बैंक छुट्टियां और सर्विस

2024 में भारत सरकार ने केवल तीन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए हैं—गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), और गांधी जयंती (2 अक्टूबर)। इसके अलावा बैंकों में हर रविवार और प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल ऐप्स और आईएमपीएस पूरी तरह से चालू रहती हैं, जिससे ग्राहक आसानी से अपने ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती पर बैंकों की छुट्टी होगी।

देश के इन राज्यों में शनिवार को बंद रहेंगे बैंक

15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में बैंक बंद।

17 नवंबर (रविवार): हॉलिडे।

18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के लिए बैंक बंद।

23 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार और मेघालय में सेनकुट स्नेई महोत्सव।

24 नवंबर (रविवार): देशभर में बैंक बंद।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2024 1 2 7 8 12 15 18 23
अगरतला •
अहमदाबाद •
आईजॉल •
इंफाल •
ईटानगर •
कानपुर • •
कोच्‍ची
कोलकाता • •
कोहिमा •
गंगटोक • •
गुवाहाटी •
चंडीगढ़ •
चेन्‍नै
जम्मू • •
जयपुर • •
तिरुवनंतपुरम
देहरादून • • • •
नई दिल्‍ली •
नागपुर • • •
पटना • •
पणजी
बंगलूर • • •
बेलापुर • • •
भुवनेश्वर •
भोपाल • •
मुंबई • • •
राँची • • •
रायपुर • •
लखनऊ • • •
श्रीनगर • •
शिमला •
शिलांग • • •
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना •

नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों की लिस्ट दिन
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्‍नड़ राज्‍योत्‍सव/गोवर्धन पूजा 1
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत् नव वर्ष दिवस 2
सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्घ्य) 7
सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्घ्य)/वांगला महोत्सव 8
ईगास-बग्वाल 12
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 15
कनकदास जयंती 18
सेंग कुत्सनेम 23

बीते 5 सालों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी के प्राइस हुए डबल, एयरपोर्ट शुरू होने से और बढ़ेंगी कीमतें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।