Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महावीर जयंती को छुट्टी को कैंसिल कर दिया है। देश के ज्यादतर राज्यों में महावीर जयंती के दिन बैंकों की छुट्टी होती है और बैंक बंद रहत हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। देश में महावीर जयंती 31 मार्च को है। RBI ने महावीर जयंती की छुट्टी को कैंसिल कर दिया है। अब 31 मार्च को महावीर जयंती के दिन पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे।
छुट्टी क्यों कैंसिल की गई?
सरकार चाहती है कि फाइनेंशियल ईयर 2025–26 से जुड़े सभी सरकारी ट्रांजेक्शन समय पर पूरे हो जाएं। 31 मार्च फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन होता है। इसी वजह से सरकार ने अनुरोध किया कि सरकारी कामकाज से जुड़े बैंक इस दिन खुले रखें। इसके बाद RBI ने सभी एजेंसी बैंकों को निर्देश दिया है कि 31 मार्च 2026 को सरकारी कारोबार संभालने वाली सभी ब्रांच खुली रहेंगी।
किन राज्यों में पहले छुट्टी थी
RBI के सालाना हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण जिन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले थे, उनमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल थे। अब इन राज्यों में भी बैंक खुले रहेंगे।
आम ग्राहकों को क्या फायदा
पेंशन और सब्सिडी से जुड़े काम।
सरकारी खाते से जुड़े ट्रांजैक्शन।
इन सभी में देरी नहीं होगी। साल के आखिरी दिन बैंक खुले रहने से पेंडिंग काम निपटाने में आसानी होगी।
महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे महावीर जन्म कल्याणक भी कहा जाता है। यह भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे। कई राज्यों में इस दिन पब्लिक हॉलिडे रहता है।
फरवरी 2026 की बैंक छुट्टियां
18 फरवरी: सिक्किम (लोसार पर्व)
19 फरवरी: महाराष्ट्र (छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती)
20 फरवरी: मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश (राज्य दिवस)
31 मार्च 2026 को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन फिर भी किसी जरूरी काम से पहले अपनी शाखा से कन्फर्म करना बेहतर रहेगा। डिजिटल बैंकिंग सर्विस पहले की तरह चालू रहेंगी।
मार्च में छुट्टियों का लिस्ट