Bank Holiday: कल से 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें किन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगी बैंक ब्रांच

Bank Holidays on November 5: बुधवार 5 नवंबर को पूरा देश गुरु नानक जयंती मनाएगा। कल से बैंक पूरे पांच दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। अगर RBI की लिस्ट पर नजर डालें तो बैंक 5 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक लगातार बंद हैं

अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 2:18 PM
Bank Holiday: कल से देश में पांच दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays on November 5: बुधवार 5 नवंबर को पूरा देश गुरु नानक जयंती मनाएगा। कल से बैंक पूरे पांच दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। अगर RBI की लिस्ट पर नजर डालें तो बैंक 5 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक लगातार बंद हैं। हालांकि, सभी छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होंगी। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन है। पूरे देश में एक साथ पांच दिनों के लिए बैंक बंद नहीं है। यहां जानें बैंक बंद होने का कारण।

आज 5 नवंबर को यहां बंद हैं बैंक

5 नवंबर (बुधवार) को देशभर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, गुजरात, केरल, बिहार, गोवा, कर्नाटक और नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा।


6 नवंबर को यहां बंद रहेंगे बैंक

6 नवंबर को बिहार और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। मेघालय में इस दिन नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल मनाया जाएगा, जबकि बिहार में विधानसभा आम चुनावों के कारण भी बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा। बिहार और मेघालय के अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

7 नवंबर को यहां बंद रहेंगे बैंक

7 नवंबर को वांगला फेस्टिवल के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। मेघालय के अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी।

8 नवंबर को है दूसरा शनिवार

8 नवंबर को कनकदास जयंती पर कर्नाटक में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। साथ ही दूसरे शनिवार के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

9 नवंबर को है रविवार

9 नवंबर को रविवार के कारण बैंक सभी राज्यों में बंद रहेंगे।

हालांकि, इन दिनों ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों से कोई दिक्कत नहीं होगी। ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। इसलिए अगर आपको किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए ब्रांच जाना है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं।

नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2025 1 5 6 7 8
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण दिन
कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल 1
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 5
नोंगक्रेम डांस/बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 6
वांगला फेस्टिवल 7
कनकदास जयंती 8

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।