Bank Holiday: आज फिर रामनवमी के कारण यहां बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: राम नवमी के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक आज शुक्रवार 27 मार्च को बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम करना है तो पहले से प्लान कर लेना जरूरी है

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 6:55 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday of Ramnavami: आज शुक्रवार 27 मार्च को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: राम नवमी के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक आज शुक्रवार 27 मार्च को बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम करना है तो पहले से प्लान कर लेना जरूरी है। शुक्रवार 27 मार्च को राम नवमी (चैते दशैं) के कारण अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

इससे पहले गुरुवार 26 मार्च को भी राम नवमी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहे थे, जिनमें भोपाल, भुवनेश्वर, रांची और अन्य प्रमुख शहर शामिल हैं। लगातार छुट्टियों के कारण इस सप्ताह बैंकिंग कामकाज कुछ सीमित रहा है।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर या निकाल सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, कैश जमा या बैंक से जुड़ी अन्य ऑफलाइन सेवाएं इन दिनों उपलब्ध नहीं होंगी।


इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो उसे पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो।

मार्च में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

27 मार्च – राम नवमी (चैते दशैं)

अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च – महावीर जयंती

अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

RBI हॉलिडे लिस्ट

मार्च 2026 2 3 4 13 17 19 20 21 26 27 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नई
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

मार्च में छुट्टी का कारण तारीख
होलिका दहन 2 मार्च
होली (दूसरा दिन)/दोल जतरा/धुलन्डी/होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 3 मार्च
होली/होली दूसरा दिन – धुलेती/याओसांग दूसरा दिन 4 मार्च
चपचार कुट 13 मार्च
शब-इ-कद्र 17 मार्च
गुढी पाडवा/उगादि त्योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/प्रथम नवरात्र 19 मार्च
ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा 20 मार्च
रमझान ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान/सरहुल 21 मार्च
श्री राम नवमी 26 मार्च
श्री राम नवमी (चैते दसैन) 27 मार्च
महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती 31 मार्च

Stock Markets: क्या यह सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका है या अभी निवेश करना रिस्की है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।