Bank Holiday: अगर आप शनिवार को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार छुट्टी का स्टेटस जरूर चेक कर लें। कई बार लोग बिना जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। खासकर ऑफिस जाने वाले लोग अपने बैंक से जुड़े काम वीकेंड पर ही प्लान करते हैं, इसलिए यह जानकारी आपके काम की हो सकती है।
इस बार 25 अप्रैल महीने का चौथा शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में इस दिन देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। यानी पैसे ट्रांसफर करना या कैश निकालना जैसे काम आप आसानी से कर सकते हैं। लेकिन ब्रांच से जुड़े काम जैसे चेक क्लियरिंग, कैश जमा या ड्राफ्ट बनवाना नहीं हो पाएगा।
अप्रैल महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
RBI की छुट्टियों की लिस्ट