Bank Holiday Today: आज शनिवार के दिन इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए कारण और चेक करें लिस्ट

Bank Holiday Today: आज शनिवार 29 जुलाई 2023 को मुहर्रम के मौके पर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। कल 28 जुलाई 2023 को जम्मू-कश्मीर में मुहर्रम के कारण बैंक बंद थे। वहीं, अगस्त 2023 में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार समेत 14 दिन बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Jul 29, 2023 पर 10:54 AM
Bank Holiday: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday Today: आज शनिवार 29 जुलाई 2023 को मुहर्रम के मौके पर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। कल 28 जुलाई 2023 को जम्मू-कश्मीर में मुहर्रम के कारण बैंक बंद थे। वहीं, अगस्त 2023 में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार समेत 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

मुहर्रम पर आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

मुहर्रम (ताजिया) के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल, लखनऊ, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड जोन में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।


अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त महीने में कई त्योहार और जयंती है जिनके कारण बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन हो सकती है। इस महीने तेंदोंग लो रम फाट, स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष, श्रीमंत शंकरदेव की तिथि, पहला ओणम, थिरुवोणम, रक्षा बंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, पांग-ल्हाबसोल त्योहार हैं।

अगस्त 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

6 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

8 अगस्त (मंगलवार)- टेंडोंग लो रम फाट के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

12 अगस्त (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।

13 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक छुट्टी के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

15 अगस्त (मंगलवार)- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

16 अगस्त (बुधवार)- पारसी नव वर्ष (शहंशाही) के मौके पर महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।

18 अगस्त (शुक्रवार)- श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।

20 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।

27 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त (सोमवार)- पहले ओणम के मौके पर केरल में बैंक बंद रहेंगे।

29 अगस्त (मंगलवार)- तिरुवोणम के अवसर पर केरल में बैंक बंद रहेंगे।

30 अगस्त- (बुधवार)- रक्षा बंधन के अवसर पर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

31 अगस्त - (गुरुवार) - रक्षा बंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, पंग-लबसोल के अवसर पर उत्तराखंड, असम, केरल, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

मार्केट आउटलुक: मार्केट ब्रेड्थ से मिल रहे कंसोलीडेशन के संकेत, लेकिन लंबी अवधि में तेजी आने के संकेत कायम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।