Bank Holiday: आज इन राज्यों में नहीं खुलेंगे बैंक, जानिये क्या बकरीद के कारण आपके राज्य में छुट्टी होगी या नहीं?

Bank Holiday: अगर आप आज बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हुए हैं या नहीं? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड May 27, 2026 पर 7:15 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज 27 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अगर आप आज बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हुए हैं या नहीं? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी, लेकिन ज्यादातर राज्यों में बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा।

बकरीद पर कहां बंद रहेंगे बैंक

आज बैंक इंफाल, उत्तर प्रदेश, केरल, कोलकाता, कोहिमा, असम, चंडीगढ़, जम्मू, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में बंद रहेंगे। इन राज्यों और शहरों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। वहीं बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुल सकते हैं।


क्यों बंद हैं बैंक?

आज कई राज्यों में Eid al-Adha यानी ईद-उल-अजहा के मौके पर बैंक में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस त्योहार को बकरीद या ईद-उल-जुहा के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं और हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की परंपरा को याद करते हैं।

27 और 28 मई को लेकर क्यों है कन्फ्यूजन?

इस बार बकरीद की तारीख को लेकर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की स्थिति थोड़ी अलग है। कुछ राज्यों में बैंक 27 मई को बंद रखे गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर 28 मई को अवकाश रहेगा। यही वजह है कि लोगों के बीच बैंक छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर में तो 27 और 28 मई लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं ज्यादातर राज्यों में केवल एक दिन की छुट्टी रखी गई है।

मई में अभी और भी हैं बैंक छुट्टियां

मई के आखिरी दिनों में बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम करने वालों को छुट्टियों की लिस्ट पर खास ध्यान देना होगा। 31 मई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको चेक क्लियरेंस, कैश जमा, ड्राफ्ट या दूसरे जरूरी काम करने हैं, तो पहले अपनी ब्रांच की स्थिति जरूर जांच लें।

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सर्विस में परेशानी नहीं होगी। UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और दूसरे ऑनलाइन काम आसानी से किए जा सकेंगे। इसके अलावा NEFT और RTGS जैसी ऑनलाइन सुविधाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मई 2026 1 9 16 26 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण दिन
महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9
राज्य दिवस 16
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26
ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27
बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28

(सोर्स - RBI वेबसाइट)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।