Bank Holiday: अगर आप आज बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हुए हैं या नहीं? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी, लेकिन ज्यादातर राज्यों में बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा।
