Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday Alert: अगर आपका कल, मंगलवार को बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। रिजर्व बैंक की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहार के कारण 3 नवंबर को बैंकों में क्षेत्रीय अवकाश रहेगा। वैसे यह छुट्टी सिर्फ एक खास राज्य में प्रभावी होगी। जानें किस राज्य में कल शाखाएं बंद रहेंगी, किन जगहों पर कामकाज सामान्य रहेगा और डिजिटल सर्विसेज पर इसका क्या असर पड़ेगा

अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 10:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लहाबाब डुचेन बौद्ध समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है

Bank Holiday Alert: अगर आपका कल मंगलवार, 3 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, कल यानी 3 नवंबर को देश के एक राज्य में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मंगलवार 3 नवंबर को सिक्किम राज्य में बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम में लहाबाब डुचेन त्योहार मनाया जाता है।


लहाबाब डुचेन बौद्ध समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मान्यता के अनुसार, यह दिन भगवान बुद्ध के स्वर्ग (तुषिता स्वर्ग) से पृथ्वी पर वापस लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस खास मौके पर सिक्किम में सार्वजनिक अवकाश रहता है और सभी सरकारी व निजी बैंक शाखाएं बंद रहती हैं।

बाकी राज्यों में क्या है स्थिति?

सिक्किम को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मंगलवार 3 नवंबर को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा।

क्या है इस पूरे हफ्ते का हाल 

इस हफ्ते छुट्टियों की बात करें तो 3 नवंबर को सिक्किम में 'लहाबाब डुचेन' की क्षेत्रीय छुट्टी के अलावा देश भर में बैंक या सरकारी दफ्तरों में कोई दूसरा त्यौहार अवकाश नहीं है। इसके बाद सीधा 8 नवंबर को रविवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक और दफ्तर नियमित रूप से बंद रहेंगे। 7 नवंबर को पहला शनिवार होने की वजह से बैंक खुले रहेंगे। यानी सिक्किम को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में इस हफ्ते पूरे दिन कामकाज सामान्य रूप से बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रहेंगी:

ऑनलाइन सेवाएं: यूपीआई (UPI), इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप सर्विस चालू रहेंगी।

कैश निकासी: एटीएम सेवाएं और कैश डिपॉजिट मशीनें चालू रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।