5 Days Working in Bank Branch: बैंकों में जल्द हफ्ते में दो दिन यानी शनिवार और रविवार को छुट्टी हो सकती है। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत के बैंकिंग सेक्टर ने औपचारिक रूप से सभी शनिवारों को आधिकारिक अवकाश (Official Holidays) घोषित करने का प्रस्ताव दिया है। भारतीय बैंक संघ (IBA) के पांच दिनों के वर्किंग वीक (5 Days working week) को लागू करने की मांग के बारे में सवालों के जवाब में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने पुष्टि की कि आईबीए ने वास्तव में इस तरीके के प्रपोजल को पेश किया है।
