Bank holidays in August: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank holidays in August: अगस्त 2023 में स्वतंत्रता दिवस, तिरुवोनम, पारसी नया साल है जिसके कारण 14 दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आप भी अगस्त के महीने में बैंक ब्रांच जाने का प्लान कर रह हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 9:19 AM
Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank holidays in August: अगस्त 2023 में स्वतंत्रता दिवस, तिरुवोनम, पारसी नया साल है जिसके कारण 14 दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आप भी अगस्त के महीने में बैंक ब्रांच जाने का प्लान कर रह हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। ताकि, आपको ब्रांच जान के बाद परेशान न होना पड़े। 14 दिनों की छुट्टियों में से बैंक 6 दिन अपनी वीकेंड की छुट्टियों के कारण बंद होंगे। बाकि बचे 8 दिनों में त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। ये त्योहार अलग-अलग राज्यों में मनाए जाएंगे, जिसके कारण उन राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे।

RBI के डेटा के अनुसार अगस्त में बैंक इन डेट्स पर बंद रहेंगे

8 अगस्त: टेंडोंग लो रम फाट (गंगटोक में बंद रहेंगे बैंक)


12 अगस्त: महीने का दूसरा शनिवार

13 अगस्त: महीने का दूसरा रविवार

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के कारण देश के सभी राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ये सरकारी छुट्टी है। इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर में कोई बैंकिंग नहीं होगा। स्वतंत्रता दिवस के लिए कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

16 अगस्त: पारसी नया साल (बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे)

18 अगस्त: श्रीमंत शंकरदेव की तिथि (गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे)

20 अगस्त: तीसरा रविवार

26 अगस्त: महीने का चौथा शनिवार

27 अगस्त: महीने का चौथा रविवार

28 अगस्त: पहला ओणम (केरल में बैंक बंद रहेंगे)

29 अगस्त: तिरुवोनम (केरल में बैंक बंद रहेंगे)

30 अगस्त: रक्षा बंधन (जयपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे)

31 अगस्त: रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Hot Stocks Today : लार्सन एंड टूब्रो, Escorts Kubota और गोदरेज प्रॉपर्टीज में शॉर्ट टर्म में हो सकती है अच्छी कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।