Bank Holidays in December 2023: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in December 2023: दिसंबर 2023 में त्योहारी छुट्टियों के साथ-साथ देश में बैंक 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बंद रहेंगे। दिसंबर में कुल 18 दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है। बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहला राजकीय अवकाश और दूसरा राष्ट्रीय अवकाश। राज्य की छुट्टियां केवल राज्य की होती हैं

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर में कुल 18 दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है।

Bank Holidays in December 2023: दिसंबर 2023 में त्योहारी छुट्टियों के साथ-साथ देश में बैंक 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बंद रहेंगे। दिसंबर में कुल 18 दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है। बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहला राजकीय अवकाश और दूसरा राष्ट्रीय अवकाश। राज्य की छुट्टियां केवल राज्य की होती हैं। जो इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप किस राज्य में रहते हैं, उस तारीख पर बैंक की छुट्टियां हो भी सकती हैं और नहीं भी। जबकि राष्ट्रीय छुट्टियां वे होती हैं, जिन पर देश भर के सभी बैंक बंद रहते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक कैलेंडर जारी किया है जिसमें उन तारीखों पर बैंक बंद रहते हैं। यानी, बैंक में कामकाज नहीं होता है। बैंक की छुट्टियां राज्य सरकार, केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के 1881 के अधिनियम के तहत लिस्ट हैं। भारत में तीन राष्ट्रीय छुट्टियां मनाई जाती हैं। इसमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), और महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर की छुट्टी शामिल हैं।

दिसंबर 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट


1 दिसंबर, 2023 (शुक्रवार): राज्य उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस (अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड)।

3 दिसंबर 2023 (रविवार)।

4 दिसंबर, 2023 (सोमवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (गोवा)।

9 दिसंबर 2023 (शनिवार)।

10 दिसंबर 2023 (रविवार)।

12 दिसंबर, 2023 (मंगलवार): पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा (मेघालय)।

13 दिसंबर, 2023 (बुधवार): लासूंग/नामसूंग (सिक्किम)।

14 दिसंबर, 2023 (गुरुवार): लासूंग/नामसूंग (सिक्किम)।

17 दिसंबर 2023 (रविवार)।

18 दिसंबर, 2023 (सोमवार): यू सोसो थाम (मेघालय) की डेथ एनिवर्सरी।

19 दिसंबर, 2023 (मंगलवार): गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)।

23 दिसंबर 2023 (शनिवार)।

24 दिसंबर 2023 (रविवार)।

25 दिसंबर, 2023 (सोमवार): क्रिसमस (पूरे भारत में)।

26 दिसंबर, 2023 (मंगलवार): क्रिसमस (मिजोरम, नागालैंड और मेघालय)।

27 दिसंबर, 2023 (बुधवार): क्रिसमस (नागालैंड)।

30 दिसंबर, 2023 (शनिवार): यू किआंग नांगबाह (मेघालय)।

31 दिसंबर 2023 (रविवार)।

Raymond Update: गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी बोर्ड से होंगे बाहर? IiAS की स्वतंत्र निदेशकों से गुहार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।