Bank Holidays in June 2022: कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू होने वाला है। जून के महीने में त्योहारों और छुट्टियों के कारण 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जून में महाराणा प्रताप जयंती, श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत होने के कारण ज्यादा अवकाश हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है जिसमें हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन बैंकों के बारे में बताया गया है जिनमें बैंक ब्रांच राज्यों में विशेष तिथियों पर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..
कुल मिलाकर जून में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, बैंक अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और जयंती को देखते हुए कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं। इस लिस्ट में दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है।
जून 2022 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
2 जून- गुरुवार - महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे।
3 जून- शुक्रवार - श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
14 जून- पहिली राजा/संत गुरु कबीर की जयंती- ओडिशा,हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में बंद रहेंगे बैंक। अवकाश
15 जून- राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन - ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
22 जून- खारची पूजा- केवल त्रिपुरा में बंद रहेंगे बैंक।
30 जून- गुरुवार, रेमना नी- केवल मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक।
RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती। राज्यों में होने वाले त्योहार या दिवस पर निर्भर करती है।
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम
छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।