Bank Holidays: जून में 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

अब जून का महीना दो दिन में शुरू होने वाला है। जून के महीने में त्योहारों, जयंती, खास दिवस और साप्ताहिक छुट्टी के कारण 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड May 30, 2022 पर 9:21 AM
जून के महीने में त्योहारों, जयंती और खास दिवस के कारण 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays in June 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है जिसमें हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन बैंकों के बारे में बताया गया है जिनमें बैंक ब्रांच राज्यों में विशेष तारीखों पर बंद रहेंगे। अब जून का महीना दो दिन में शुरू होने वाला है। जून के महीने में त्योहारों, जयंती, खास दिवस और  साप्ताहिक छुट्टी के कारण 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जून में महाराणा प्रताप जयंती, श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत होने के कारण बैंक की ज्यादा छुट्टियां  हैं। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..

12 दिन बंद रहेंगे बैंक

कुल मिलाकर जून में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, बैंक अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और जयंती को देखते हुए  बारह दिन बंद रहने वाले हैं। इस लिस्ट में दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है।


जून 2022 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

2 जून- गुरुवार - महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे।

3 जून- शुक्रवार - श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।

5 जून- रविवार

11 जून- दूसरा शनिवार

12 जून- रविवार

14 जून- पहिली राजा/संत गुरु कबीर की जयंती- ओडिशा,हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में बंद रहेंगे बैंक। अवकाश

15 जून- राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन - ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

19 जून- रविवार

22 जून- खारची पूजा- केवल त्रिपुरा में बंद रहेंगे बैंक।

25 जून- चौथा शनिवार

26 जून- रविवार

30 जून- गुरुवार, रेमना नी- केवल मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक।

 

ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम

छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

Share Market Live Update- SGX NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।