Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर के बचे 15 दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर महीने में अब 15 दिन बचे हैं और इनमें से 10 दिन बैंक बंद रहने वाला है। देश के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक दुर्गा पूजा, दशहरे और लक्ष्मी पूजा के कारण बंद रहने वाले हैं। अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर महीने में अब 15 दिन बचे हैं और इनमें से 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर महीने में अब 15 दिन बचे हैं और इनमें से 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। देश के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक दुर्गा पूजा, दशहरे और लक्ष्मी पूजा के कारण बंद रहने वाले हैं। अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के कारण कई राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां आपको राज्यों के आधार पर छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है।

अक्टूबर 2023 में बैंक इन दिनों पर बंद रहेंगे

21 अक्टूबर - शनिवार-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद रहने वाले हैं।


22 अक्टूबर – रविवार – रविवार को बैंक बंद रहते हैं।

23 अक्टूबर - सोमवार- महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर – मंगलवार - दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

25 अक्टूबर – बुधवार - दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

26 अक्टूबर (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं।

27 अक्टूबर, (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

28 अक्टूबर (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद हैं।

29 अक्टूबर – रविवार – सभी बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर - मंगलवार- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद हैं।

त्योहारों के कारण अक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 10 दिनों में रविवार और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। ये छुट्टी सभी राज्यों में अलग-अलग दिन है। सभी राज्यों पर सभी छुट्टियां लागू हों, ऐसा नहीं है। आप अपने राज्य की छुट्टी की लिस्ट देखकर या बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करके छुट्टी के बारे में जरूर जान लें।

Mid-day Mood : मध्य-पूर्व के संघर्ष के बीच बाजार की चाल सपाट, निफ्टी 19750 के ऊपर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।