Bank Holidays in September 2022: सितंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अगर आपको इस महीने किसी काम से बैंक जाना है तो छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके ही घर से निकलें, ताकि आपको बैंक ब्रांच बंद न मिले

अपडेटेड Sep 03, 2022 पर 4:33 PM
सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays in September 2022: सितंबर में 12 दिन सभी बैंक ब्रांच रहने वाली है। साथ ही आज का दिन मिलाकर 8 दिन शेयर बाजार भी बंद रहने वाले हैं। इनमें वीकेंड की छुट्टियां शामिल है। अगर आपको इस महीने किसी काम से बैंक जाना है तो छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके ही घर से निकलें, ताकि आपको बैंक ब्रांच बंद न मिले।

वीकेंड की छुट्टियां

देश में बैंक महीने के पहले और चौथे शनिवार को काम करते हैं। जबकि, दूसरे और तीसरे शनिवार को छुट्टी होती है। बैंक सभी रविवार को भी बंद रहते हैं। सितंबर में अब 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा शेयर बाजार 8 दिन के लिए बंद रहने वालाे हैं। किसी त्योहार के कारण सितंबर में शेयर बाजार बंद नहीं होगा, ये सिर्फ वीकेंड छुट्टियों के कारण बंद रहेगा।


सितंबर 2022 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

4 सितंबर: महीने का पहला रविवार।

6 सितंबर: कर्म पूजा के उपलक्ष्य में रांची के बैंक बंद रहेंगे।

7 सितंबर: पहले ओणम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

8 सितंबर: तिरुवोनम में कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

9 सितंबर: गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन यहां इंद्रजात्रा होगी।

10 सितंबर: जबकि कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर आरबीआई के अनुसार बंद रहने के लिए लिस्ट हैं। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

11 सितंबर: महीने का दूसरा रविवार।

18 सितंबर: महीने का तीसरा रविवार।

21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

24 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार।

25 सितंबर: महीने का चौथा रविवार।

26 सितंबर: इंफाल और जयपुर में लैनिंग्थौ सनमही के नवरात्रि स्थापना/मेरा चौरेन हौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

RBI के मुताबिक छुट्टियां

कुछ बैंक अवकाश हैं जो राज्य में ही मनाए जाते हैं। तब सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं होते हैं। आरबीआई अपनी छुट्टियों को तीन केटेगरी में रखता है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और अकाउंट क्लोजिंग। वीकेंड को छोड़कर RBI के 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के तहत आते हैं।

Technical View: शुक्रवार को निफ्टी ने वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया, सोमवार को कैसी रहेगी इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।