Technical View: शुक्रवार को निफ्टी ने वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया, सोमवार को कैसी रहेगी इसकी चाल

Choice Broking की पलक कोठारी का कहना है कि बैंक निफ्टी में नीचे की तरफ 38,500 के स्तर सपोर्ट है जबकि इसमें उछाल आने पर ये 40,000 के स्तर पर अटकता दिखाई दे सकता है

अपडेटेड Sep 03, 2022 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक निफ्टी में 17,700 पर ब्रेकआउट आया तो ही इसमें ऊपर की उछाल दिख सकता है और इसके ऊपर निफ्टी 17,900-18,000 के स्तर तक चढ़ सकता है

इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 2 सितंबर को पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 50 दिशाहीन रहा। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एक वोलैटाइल सत्र के बाद ये 3.3 अंक नीचे गिरकर 17,540 पर बंद हुआ। इंडेक्स 17,598 पर खुला और 17,644 तक चढ़ गया। लेकिन शुरुआती मिनटों में सभी बढ़त को गंवाकर 17,476 पर गिर गया। इसने दोपहर में नुकसान की भरपाई की। इसके बाद शेष सत्र के लिए दायरे में कारोबार करता रहा।

निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि निफ्टी 17,777 के ऊपर निर्णायक रूप से बंद होने पर ये ऊपर की जो सकता है जबकि 17,400 के नीचे बंद होने पर इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है।

सोमवार के निफ्टी पर ट्रेडिंग सलाह


Kotak Securities के अमोल आठवले ने कहा कि तकनीकी रूप से निफ्टी ने वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया। हालांकि एक अच्छी रैली के बाद इंडेक्स में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिली। वर्तमान में इंडेक्स 17,450 और 17,700 रेंज के बीच कारोबार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स के लिए, 20-डे सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) और 17,450 महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन होंगे। जबकि 17,700 के लेवल पर एक रेजिस्टेंस भी देखने को मिल सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज का मानना ​​​​है कि निफ्टी में 17,700 पर ब्रेकआउट आने के बाद ही इसमें ऊपर की ओर उछाल दिख सकता है। इसके ऊपर इंडेक्स 17,900-18,000 के स्तर तक जा सकता है। वहीं अगर ये 17,450 से नीचे सरकता है तो निफ्टी फिर से 17,250-17,150 के स्तर तक लुढ़क सकता है।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाये 363.53 करोड़ रुपये

सोमवार के निफ्टी बैंक पर ट्रेडिंग सलाह

बैंक निफ्टी ने भी शुक्रवार को 39,422 पर पॉजिटिव शुरुआत की। कल के सत्र में बैंक निफ्टी 120 अंक चढ़कर 39,421 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट्स पर दोजी पैटर्न बनाया। ये पैटर्न भविष्य के ट्रेंड के बारे में बुल और बेयर के बीच अनिर्णय को दर्शाता है।

पिछले हफ्ते के लिए बैंकिंग इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इसने वीकली स्केल पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

एक्सपर्ट ने कहा कि यदि इंडेक्स 40,000 के लेवल से ऊपर बंद होता है, तो इसमें रिकॉर्ड उच्च स्तर की ओर अपट्रेंड देखने को मिल सकता है।

Choice Broking की पलक कोठारी ने कहा, "बैंक निफ्टी को 38,500 के स्तर पर सपोर्ट है जबकि ऊपर की तरफ इसमें 40,000 के स्तर पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।