Bank Holidays in September 2022: सितंबर 2022 में बैंक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे और इनमें वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल है। अगर आपको अगले महीने किसी काम से बैंक जाना है तो छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके ही घर से निकलिएगा। देश में बैंक महीने के पहले और चौथे शनिवार को काम करते हैं। जबकि, दूसरे और तीसरे शनिवार को छुट्टी होती है। बैंक सभी रविवार को भी बंद रहते हैं।
