Bank Holidays: छठ पूजा के कारण इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays November 2021: 10 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Nov 08, 2021 पर 6:16 PM

Bank Holidays November 2021: दिवाली की छुट्टियां भले ही खत्म हो गई हों लेकिन नवंबर महीने में बैंक कर्मचारियों को अभी नवंबर महीने में कई दिन और छुट्टी मिलने वाली है।

अब छठ पूजा की झलक पूरे देश में दिखाई देती है लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इसको बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 10 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के कैलेंडर के मुताबिक इस महीने छुट्टियों की लंबी लिस्ट है।

Delhi Chokes: दिल्ली में 20% बढ़े सांस के मरीज, कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए घातक हो सकती है हवा

बिहार, झारखंड में छठ पूजा की बहुत धूम रहती है। इसलिए पटना और रांची में 10 नवंबर को सभी बैंक बंद रहेंगे। पटना में छठ पूजा की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। जबकि 13 नवंबर को शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे। 13 नवंबर और 14 नवंबर को बैंक कर्मचारी साप्ताहिक छुट्टी रहने वाली है।

नवंबर में इन राज्यों में इस हफ्ते बंद रहने वाले हैं बैंक..

10 नवंबर- बुधवार - छठ पूजा की वजह से पटना, रांची में बैंक नहीं खुलेंगे।


11 नवंबर- गुरुवार - छठ पूजा की वजह से पटना में बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर- शुक्रवार - वंगला त्योहार की वजह से बैंक शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

13 नवंबर- शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।