Bank Holidays November 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार कई त्योहारों और नियमित वीकेंड छुट्टियों के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक नवंबर महीने में कुल 15 दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहक छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और ATM ट्रांजेक्शन के जरिये अपने काम कर सकते हैं। आरबीआई के निर्देशों के बाद पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर बैंक दोनों महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। नियमित शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा नवंबर में दिवाली और लोकल त्योहारों जैसे राष्ट्रीय छुट्टियों पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
