Bank Holidays October 2023: अक्टूबर के बचे 12 दिनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays October 2023: अक्टूबर आधा बीत चुका है और अब 15 दिन से भी कम समय बचा है। यदि आपके पास बैंकिंग से जुड़ कोई जरूरी काम है, तो ये आपके लिए काम की खबर है। अक्टूबर 2023 में अभी भी आठ बैंक छुट्टियां बाकी हैं

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 7:15 PM
अक्टूबर के बचे 12 दिनों में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays October 2023: अक्टूबर आधा बीत चुका है और अब 15 दिन से भी कम समय बचा है। यदि आपके पास बैंकिंग से जुड़ कोई जरूरी काम है, तो ये आपके लिए काम की खबर है। अक्टूबर 2023 में अभी भी आठ बैंक छुट्टियां बाकी हैं। इसके अलावा 3 दिन वीकेंड छुट्टी के कारण बैंक बंद है। अक्टूबर के बचे हुए 12 दिनों में से 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, बैंक दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों और दिवस के कारण बंद रहने वाले हैं। राज्यों और शहरों में मनाए जाने वाले त्योहारों और कार्यक्रमों के आधार पर बैंक की छुट्टियां अलग हो सकती हैं। जब भी बैंक ब्रांच बंद होगी तब आप अपने घर से ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं। यहां आपकों बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट दी गई है।

यहां अक्टूबर में छुट्टियों की लिस्ट दी गई है:


1) 21 अक्टूबर (शनिवार): दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) - त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद।

2) 23 अक्टूबर (सोमवार): महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजय दशमी - त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

3) 24 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा (विजयदशमी), दुर्गा पूजा - आंध्र प्रदेश और मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

4) 25 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

5) 26 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं।

6) 27 अक्टूबर (शुक्रवार): दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

7) 28 अक्टूबर (शनिवार): लक्ष्मी पूजा- पश्चिम बंगाल में बैंक बंद हैं।

8) 31 अक्टूबर (मंगलवार): सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन - गुजरात में बैंक बंद हैं।

अक्टूबर 2023 में बैंक की वीकेंड की छुट्टियां

1) 22 अक्टूबर: रविवार की छुट्टी

2) 28 अक्टूबर: चौथे शनिवार की छुट्टी

3) 29 अक्टूबर: रविवार की छुट्टी

HUL Q2 Results: उम्मीद से बेहतर रही सितंबर तिमाही, 3.86% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।