Bank Holiday on Makar Sankrati: मकर संक्रांति के दिन कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कई लोगों के मन में सवाल है कि मकर संक्राति के दिन उनके राज्य में बैंक बंद रहेंगे या नहीं? यहां आपको राज्यों का छुट्टियों का कैलेंडर बता रहे हैं। जनवरी महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर 16 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। साल की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है।
