Bank Holidays This Week: क्या इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम, चेक क्लियरेंस या कैश डिपॉजिट करना है? तो अलर्ट हो जाइए। 24 अगस्त से 30 अगस्त वाले इस हफ्ते में देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार 3 से 4 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holidays This Week: क्या इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम, चेक क्लियरेंस या कैश डिपॉजिट करना है? तो अलर्ट हो जाइए। 24 अगस्त से 30 अगस्त वाले इस हफ्ते में देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार 3 से 4 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मिलाद-उन-नबी, ओणम और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण इस हफ्ते शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। घर से निकलने से पहले चेक कर लें कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
इस हफ्ते कहां-कहां और कब बंद रहेंगे बैंक?
RBI कैलेंडर के अनुसार, इस हफ्ते राज्यों के हिसाब से छुट्टियां तय की गई हैं:
25 अगस्त (मंगलवार - मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम): केरल और आंध्र प्रदेश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 अगस्त (बुधवार - ईद-ए-मिलाद / थिरुवोनम): दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, केरल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
28 अगस्त (शुक्रवार - रक्षाबंधन): उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बैंक बंद रहेंगे।
30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
ध्यान दें: 29 अगस्त को महीने का पांचवां शनिवार है, इसलिए इस दिन देश भर के सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे।
अगले हफ्ते (4 सितंबर) भी रहेगी जनमाष्टमी की छुट्टी
4 सितंबर (शुक्रवार - जन्माष्टमी / कृष्ण जयंती): अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, पटना, रायपुर, रांची, शिमला और तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
शाखाएं बंद, फिर भी कैसे होंगे आपके जरूरी काम?
बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। UPI, IMPS, NEFT और RTGS सेवाएं बिना किसी रुकावट के चौबीसों घंटे काम करेंगी। ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल आप सामान्य रूप से कर सकते हैं।
अगर आपको ड्राफ्ट, चेक क्लियरेंस या कैश जमा करने जैसे इन-ब्रांच काम निपटाने हैं, तो अपने नजदीकी बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।