Bank Holidays: इस हफ्ते कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक! चेक करें RBI की छुट्टियों की ये लिस्ट

Bank Holidays This Week: नवरात्रि की शुरुआत और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण इस हफ्ते देश के कुछ राज्यों में बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। अग आपको भी इस वीक बैंक से जुड़े काम निपटाने है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। जानिए इस वीक कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक और बैंक बंद रहने पर कैसे निपटाए अपना काम

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस हफ्ते देश के कुछ राज्यों में बैंकों में कामकाज ठप रहेगा

Bank Holidays This Week: अक्टूबर महीने में त्योहारों की भरमार के बीच इस हफ्ते भी देश के कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, दुर्गा पूजा और महा सप्तमी जैसे त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में अगर आपको इस सप्ताह बैंक शाखा में जाकर चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट या अन्य कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर जांच लें।

इस हफ्ते की बैंक छुट्टियों का शेड्यूल


इस हफ्ते बैंक छुट्टियों के शेड्यूल के तहत 17 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 18 अक्टूबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद अगले हफ्ते की शुरुआत में 19 और 20 अक्टूबर को महा अष्टमी, महा नवमी और दशहरा के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, महाराष्ट्र समेत देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में छुट्टियों की ये है पूरी लिस्ट

17 अक्टूबर: महा सप्तमी के अवसर पर त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर: महा अष्टमी और महा नवमी के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अवकाश रहेगा।

20 अक्टूबर: विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर: दुर्गा पूजा के अगले दिन त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और असम में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

24 अक्टूबर: महीने के चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर: रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा/प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और करवा चौथ के मौके पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज के जरिए पैसों का लेन-देन निर्बाध रूप से चालू रहेगा। नकदी निकासी और बैलेंस इंक्वायरी के लिए देश भर के ATM काम करते रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।