Bank Jobs and CIBIL Score: अब बैंकों में नौकरी पाने के नियम बदल गए हैं। यदि आप एजुकेशन और कड़ी मेहनत से परे बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना जरूरी है। अब बैंक में नौकरी पाने के लिए 'हेल्दी' क्रेडिट सूचना ब्यूरो (CIBIL) स्कोर बनाए रखना एक महत्वपूर्ण मानदंड बन गया है। बैंकिंग सेक्टर में भर्ती एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों में भर्ती एजेंसी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) करता है। IBPS ने बैंक में नौकरी पाने वालों को लिए अच्छे सिबिल स्कोर का` होना अनिवार्य कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार बैंकों में जॉब पानें के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर 650 या उससे अधिक होना चाहिए।
यह डेवलपमेंट न सिर्फ बैंकों में नौकरी पाने के लिए आसान बनाएगा लेकिन लोन पाना भी आसान कर देगा। ये अच्छे क्रेडिट स्कोर के बारे में बताता है। सिबिल स्कोर हासिल करने में असफल रहने से इस सेक्टर में रोजगार की संभावना काफी कम हो सकती है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपना सिबिल स्कोर बेहतर कर सकते हैं।
आपके CIBIL स्कोर को बेहतर करने का तरीका
समय पर बिल पेमेंट : अपने सभी क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट समय पर करें। क्रेडिट कार्ड का पेमेंट देर से करने पर जुर्माना, इंटरेस्ट और लेट फीस लगता है। साथ में आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ता है।
सही तरीके से करें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल: यदि आपके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का अवसर दिया गया है, तो सावधानी बरतें। क्रेडिट सीमा पूरी तरह समाप्त होने से क्रेडिट इस्तेमाल करने का रेशो भी बढ़ जाता है, जो कम क्रेडिट स्कोर में योगदान कर सकता है।
लोन निपटाने को समझे: 'लोन सेटलमेंट' और 'लोन क्लोजर' के अंतर को समझे। लोन सेटलमेंट तब होता है जब समय पर लोन चुकाने में असमर्थता के कारण बैंक के साथ समझौता हो जाता है। यह आपके क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल: जिम्मेदारी से क्रेडिट कार्ड का उपयोग आपके सिबिल स्कोर में पॉजिटिव योगदान दे सकता है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से समय पर पेमेंट करना करना आपके क्रेडिट हिस्ट्री पर पॉजिटिव असर डालता है।