बैंक लॉकर कर रहे हैं तलाश? यहां जानें अपने गहने और एसेट्स बचाने के लिए क्या करना होगा

बैंक लॉकर में से कुछ चोरी होने पर या कोई भी गड़बड़ होने पर बैंक को मुआवजा देना होगा। अब बैंक यह नहीं कह सकते कि लॉकर से चोरी होने में उनकी जिम्मेदारी नहीं है

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 9:57 AM
क्या आप भी तलाश रहे हैं बैंक लॉकर

RBI Bank Locker Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने ग्राहकों को सेफ्टी और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक लॉकर के नियमों को बदल दिया है। यदि आप जल्द ही बैंक लॉकर खोलने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले से नियमों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं बैंक लॉकर से जुड़े नियमों के बारे में..

बैंक ब्रांच में चोरी होने पर क्या होगा? 

बैंक लॉकर में से कुछ चोरी होने पर या कोई भी गड़बड़ होने पर बैंक को मुआवजा देना होगा। अब बैंक यह नहीं कह सकते कि लॉकर से चोरी होने में उनकी जिम्मेदारी नहीं है। अगर बैंक के कर्मचारियों के फ्रॉड किये जाने पर लॉकर के किराये का 100 गुना ग्राहक को देना होगा।


खाली लॉकर की देनी होगी जानकारी

आरबीआई ने कहा है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बैंकों को खाली लॉकर की लिस्ट, लॉकर के लिए वेटिंग लिस्ट और वेटिंग लिस्ट नंबर डिस्प्ले पर लगाना होगा। बैंक ग्राहकों को लॉकर को लेकर अंधेरे में नहीं रख सकते। बैंक लॉकर के लिए आई सभी एप्लिकेशन को स्वीकार करेंगे और ग्राहको को वेटिंग लिस्ट के बारे में बताएंगे।

ईमेल और SMS अलर्ट से देंगें जानकारी

जब भी ग्राहक अपना बैंक लॉकर एक्सेस करता है तो बैंकों को हर बार SMS और ईमेल भेजना होगा। आरबीआई ने धोखाधड़ी से बचने के लिए यह नियम बनाया है। बैंक लॉकर ऑपरेट करने की जानकारी ग्राहक को देगा, ताकि फ्रॉड से बचा जा सके।

होंगे CCTV कैमरे 

लॉकर रूम के प्रवेश और बाहर आने की निगरानी के लिए बैंकों को सीसीटीवी लगाने और 180 दिनों के लिए डेटा स्टोर करना जरूरी होगा। RBI नोटिस में कहा गया है कि यदि किसी ग्राहक ने बैंक से शिकायत की है कि उसका लॉकर उसकी जानकारी और अधिकार के बिना खोला गया है, या कोई चोरी या सुरक्षा में किसी गलती को देखा जाता है, तो बैंक पुलिस जांच पूरी होने तक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखेगी। इससे मामले सुलझाने में मदद मिलेगी। है।

बैंक ले सकता है 3 साल का किराया

नए बैंक लॉकर नियमों के तहत बैंकों केवल तीन साल का किराया लेने की अनुमति है। इसलिए 4,000 रुपये के सालाना शुल्क वाले लॉकरों के लिए बैंक अन्य मेंटेनेंस चार्ज को छोड़कर 12,000 रुपये से अधिक शुल्क नहीं ले सकता।

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT, अमारा राजा बैटरीज, मर्केटर और अन्य स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।