फेस्टिव सीजन से पहले BOB ने दिया झटका, अपनी स्पेशल तिरंगा प्लस FD पर घटाया ब्याज

FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। BOB ने 9 अक्टूबर 2023 से FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। यह रिवीजन 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर किया गया है। अब बैंक अधिकतम 7.25 फीसदी का ब्याज आम जनता को ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 2:53 PM
BOB ने 9 अक्टूबर 2023 से रिटेल FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। BOB ने 9 अक्टूबर 2023 से FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। यह रिवीजन 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर किया गया है। अब बैंक अधिकतम 7.25 फीसदी का ब्याज आम जनता को ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी कुछ पीरियड की एफडी पर ब्याज घटाया और कुछ पर बढ़ाया है। BOB ने अपनी स्पेशल तिरंगा प्लस FD पर इंटरेस्ट रेट घटा दिया है।

BOB ने तिरंगा प्लस पर घटाया ब्याज

BOB ने अपनी स्पेशल एफडी तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज को 0.10 फीसदी घटा दिया है। बैंक पहले इस एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा था, जिसे घटाकर 7.15 फीसदी कर दिया है।


BOB की FD पर रिवाइज ब्याज

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 5 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.50 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 5 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.50 प्रतिशत

181 दिन से 210 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

1 साल - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

1 साल से 400 दिन से अधिक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

10 साल से अधिक (कोर्ट ऑर्डर स्कीम) - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

399 दिन (बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम) - आम जनता के लिए: 7.16 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.65 प्रतिशत

Israel Hamas conflict : क्या पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे? जानिए पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने क्या जवाब दिया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।