Get App

बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन किया सस्ता, ब्याज दर घटाकर कर दी 6.50 प्रतिशत

BOB) ने अपने होम लोन पर ब्याज दर को 0.25 फीसद घटाकर 6.75 फीसदी से 6.50 फीसदी कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2021 पर 1:16 PM
बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन किया सस्ता, ब्याज दर घटाकर कर दी 6.50 प्रतिशत

पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने होम लोन पर ब्याज दर को 0.25 फीसद घटाकर 6.75 फीसदी से 6.50 फीसदी कर दिया है। बैंक ने कहा कि इन नई दरों का फायदा ग्राहक 31 दिसंयबर 2021 तक उठा  सकते हैं। ये नई दरें सभी होम लोन का आवेदन करने वाले ग्राहकों को मिलेगी। बीते कुछ दिनों में कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने होम लोन की दरें कम की हैं।

BOB के होम और अन्य रिटेल एसेट्स के हेड एच टी सोलंकी ने कहा कि हमारे ग्राहक इस त्योहारी सीजन में इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा इस घटी हुई ब्याज दर के साथ 31 दिसंबर, 2021 तक सीमित अवधि के लिए होम लोन सभी वर्गों को  दे रहा है। बैंक ने कहा कि होम लोन पर जीरो प्रोसेसिंग फीस का ऑफर पहले से ही है लेकिन इसे 31 दिसंबर 2021 तक के लिए लागू रहेगा।

इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने MCLR में 0.15 फीसद तक की कटौती की घोषणा की थी। बैंक ने अपनी एक साल की एमसीएलआर दर को 0.10 फीसद घटाकर 7.25 फीसद कर दिया है। केनरा बैंक की नई दरें 7 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। बैंक ने एक दिन और एक महीने की MCLR को 0.15 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसद कर दिया है।

DCB बैंक ने भी 6 अक्टूबर से MCLR दर में 0.05 फीसद कटौती कर दी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें