बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए किया बड़ा ऐलान, घटाया लोन पर इंटरेस्ट, न्यूनतम बैलेंस चार्ज हुआ खत्म

Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। बैंक ने होम लोन, एजुकेशन लोन और डिपॉजिट स्कीम्स पर ब्याज दरों में कटौती की है। साथी ही सेविंग अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर लगने वाले चार्ज को हटा दिया है

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 5:59 PM
Story continues below Advertisement
Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है।

Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। बैंक ने होम लोन, एजुकेशन लोन और डिपॉजिट स्कीम्स पर ब्याज दरों में कटौती की है। साथी ही सेविंग अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर लगने वाले चार्ज को हटा दिया है। अभी तक पीएनबी, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंक ये सर्विस ग्राहकों को दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया ऐसा करने वालों बैंकों की गिनती में शामिल हो गया है। यह बदलाव 7 जुलाई 2025 से लागू हो चुका है।

होम लोन अब और सस्ता

बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.50% की कटौती की है। अब न्यूनतम ब्याज दर 7.35% सालाना से शुरू होगी, जो ग्राहकों के CIBIL स्कोर पर निर्भर करेगी। यह रेट नई और पहले से चल रही दोनों तरह के लोन मामलों पर लागू होंगी।


एजुकेशन लोन पर राहत

अब देश के क्वालिटी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन सिर्फ 7.5% सालाना ब्याज दर से मिलेगा। इससे छात्रों को हायर स्टडीज के लिए सस्ता फाइनेंस मिल सकेगा।

गाड़ी और अन्य रिटेल लोन भी सस्ते

बैंक ने कार लोन और व्हीकल लोन सहित कई रिटेल लोन प्रोडक्ट पर भी ब्याज दर में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। इससे अब आम ग्राहकों के लिए लोन लेना पहले से सस्ता और आसान हो जाएगा।

सेविंग अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस के नियम खत्म

बैंक ने सभी सेविंग्स अकाउंट्स में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले पेनल्टी चार्जेस पूरी तरह खत्म कर दिए हैं। इसका मतलब यह है कि अब अगर आपके अकाउंट में न्यूनतम अमाउंट नहीं है, तो भी कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लगेगा।

ग्रीन डिपॉजिट पर घटा ब्याज

ग्रीन डिपॉजिट स्कीम यानी 999 दिन की स्पेशल योजना पर ब्याज दर को 7% से घटाकर 6.7% सालाना कर दिया गया है। यह बदलाव 1 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये तक के अमाउंट पर लागू होगा। बैंक ने 1 लाख रुपये तक की सेविंग्स डिपॉजिट पर ब्याज दर को 2.75% से घटाकर 2.5% सालाना कर दिया है। हालांकि, 1 लाख से ज्यादा की अमाउंट पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्यों किए गए ये बदलाव?

बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि यह बदलाव आरबीआई की हालिया ब्याज दरों में नरमी के अनुसार है। इससे बैंक क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ावा देना चाहता है और ग्राहकों को बेहतर सर्विस देना चाहता है। बैंक ऑफ इंडिया के इन फैसलों से आम ग्राहकों को सीधी राहत मिलेगी। खासकर उन लोगों के लिए यह अच्छी खबर है जो होम लोन या एजुकेशन लोन लेने की योजना बना रहे हैं। साथ ही, मिनिमम बैलेंस पेनल्टी हटने से छोटे खाताधारकों को फायदा होगा।

2 घंटे हॉस्पिटल में एडमिट होने पर भी मिलेगा क्लेम! 24 घंटे वाली शर्त हुई खत्म, चे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।