Get App

Bank of India ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब 3 साल की जमा पर मिलेगा 6.70% तक रिटर्न

Bank of India ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की मीडियम और लॉन्ग टर्म FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें आज 18 मई 2026 से लागू हो गई हैं

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 18, 2026 पर 6:18 PM
Bank of India ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब 3 साल की जमा पर मिलेगा 6.70% तक रिटर्न
Bank of India ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।

Bank of India ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की मीडियम और लॉन्ग टर्म FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें आज 18 मई 2026 से लागू हो गई हैं। खास बात यह है कि 1 साल से 3 साल तक की FD पर अब पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। नई दरों के मुताबिक 1 साल से कम 2 साल तक की FD पर अब 6.50% ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल से कम 3 साल तक की FD पर 6.60% और ठीक 3 साल की FD पर 6.70% सालाना ब्याज दिया जाएगा।

बैंक ने सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए एक्स्ट्रा ब्याज का फायदा भी जारी रखा है। 6 महीने से 3 साल तक की FD पर सीनियर सिटीजन को 0.50% एक्स्ट्रा और सुपर सीनियर नागरिकों को 0.65% एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। वहीं 3 साल से ज्यादा की FD पर सीनियर सिटीजंस को 0.75% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.90% एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।

इसके अलावा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की non-callable FD पर बैंक 0.15% एक्स्ट्रा ब्याज भी दे रहा है। नॉन कॉलेबल एफडी में टाइम पीरियड से पहले पैसा नहीं निकाल सकते। अगर ऐसा करते हैं चार्ज देना होता है। हालांकि, FD पर लोन और समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा केवल callable deposits पर ही उपलब्ध होगी।

ग्राहक बैंक शाखा, BOI Omni Neo मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए FD बुक कर सकते हैं। बैंक के इस फैसले से उन निवेशकों को फायदा हो सकता है जो सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें