Get App

बैंक ऑफ इंडिया ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! रिवाइज किया FD पर ब्याज

Bank of India FD Rates: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो 1 सितंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3% से 7.75% तक का ब्याज दे रहा है। यह नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 4:19 PM
बैंक ऑफ इंडिया ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! रिवाइज किया FD पर ब्याज
Bank of India FD Rates: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने Fixed Deposit की दरों को बढ़ा दिया है।

Bank of India FD Rates: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो 1 सितंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3% से 7.75% तक का ब्याज दे रहा है। यह नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होती हैं। BOI का यह कदम ग्राहकों को बेहतर ब्याज दरों के साथ निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अगर आप अपनी सेविंग को सुरक्षित और फायदेमंद तरीके से निवेश करना चाहते हैं, तो बैंक की इन नई एफडी दरों का फायदा उठा सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया का नई 'स्टार धन वृद्धि' फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने एक नई 333 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना 'स्टार धन वृद्धि' लॉन्च की है। इस योजना के तहत सामान्य नागरिकों को 7.25%, सीनियर सिटीजन को 7.75%, और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.90% की उच्चतम ब्याज दर प्राप्त होगी। यह नई योजना उन निवेशकों के लिए खास है जो छोटे पीरियड में बेहतर ब्याज दर तलाश कर रहे हैं।

BOI बैंक की बल्क एफडी पर ब्याज दरें..

सब समाचार

+ और भी पढ़ें